उद्देश्य

  1. हिंदी प्रकोष्ठ (राजभाषा प्रकोष्ठ) का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा नियमों के अनुसार हिंदी में अपने दैनिक कार्य करने के लिए प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना है।
  2. वर्ष 2019-2020 के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अपने अनुभाग में द्विभाषी कार्य करने के लिए प्रशासनिक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और सक्षम बनाना
  3. विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम अर्थात हिंदी प्रज्ञा, हिंदी पारंगत और हिंदी टाइपिंग आदि के द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देना और विकसित करना।
  4. एमएचआरडी को हार्ड कॉपी के साथ त्रैमासिक / अर्धवार्षिक प्रगति रिपोर्ट और प्रगति रिपोर्ट के ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण की तैयारी।
  5. मानू के वेबसाइट का रूपांतरण
  6. समय पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन।
  7. हिंदी भाषा की प्रगति को अद्यतन करने के लिए देश के विभिन्न भागों के राजभाषा कार्यालयों से संपर्क करना।
  8. हिंदी शिक्षण योजना की अध्ययन सामग्री के लिए और हिंदी भाषा की प्रगति के स्थानीय राजभाषा कार्यालय, से संपर्क करना।